*तहसीलदार अब सुधार सकेंगे भूमि स्वामी के रिकार्ड की गलतिया टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री*
रायपुर: राज्यके भू-स्वामियों को पटवारी रिकार्ड की गलतियों में सुधार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। राजस्व रिकार्ड में नाम सुधारना, खसरा सही नहीं होना, पटवारी रिकार्ड में गलती आदि राजस्व गलतियों के लिए अब अनुविभागीय कार्यालय (एस.डी.एम) के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
राज्य सरकार ने ऐसे प्रकरणों के लिए एसडीएम कार्यालय के स्थान पर अब तहसीलदारों को अधिकृत किया है। इससे पहले आम आदमी, किसानों को ऐसे प्रकरणों के लिए एडीएम दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। पटवारी रिकार्ड में दर्ज त्रुटियों को सुधारने के लिए अब तहसील कार्यालय से काम हो जाएगा। तहसीलदार को भूमि स्वामी उसके पिता, पति के नाम, उपनाम, जाति, पते में लिपिकीय त्रुटि आदि सुधार करने अधिकृत किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में राजस्व के 1.76 लाख से अधिक मामले लंबित हैं। सरकार के इस निर्णय के बाद लोगों को राहत मिलेगी । बदले नियमों की अधिसूचना राजपत्र में भी प्रकाशित कर दी गई है।
फ़ाइल फोटो संलग्न

