*गुरुनानक देव जी की फोटो का राहुल गांधी द्वारा संसद में प्रदर्शन : सिख समाज की आपत्ति*


*गुरुनानक देव जी की फोटो का राहुल गांधी द्वारा संसद में प्रदर्शन : सिख समाज की आपत्ति*
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान गुरु नानक देव जी की फोटो का प्रदर्शन करने पर छत्तीसगढ़ सिख समाज ने विरोध किया है |
आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने उद्बोधन के दौरान भगवान शिव, गुरु नानक देव जी, ईसा मसीह, बौद्ध धर्म और जैन धर्म की फोटो दिखाकर सत्ता पक्ष पर धर्म विरोधी होने के आरोप लगाए |
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की फोटो को राहुल गांधी द्वारा संसद के अंदर अपने राजनीतिक उपयोग के लिए प्रस्तुत कर प्रदर्शन करने का विरोध किया है |
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी धर्म के गुरु की फोटो का उपयोग करना किसी भी रूप में स्वीकार करने योग्य नहीं है |
सांसद हो या बाहर किसी भी चर्चा – परिचर्चा या भाषण में गुरुओं के उपदेशों उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं, उनके बलिदानों के लिए उनके नाम का उपयोग करने पर सिख समाज को कोई आपत्ति नहीं है परंतु उनकी फोटो का धार्मिक कार्यक्रमों के बाहर उपयोग कतई मान्य नहीं है |
सत्ता पक्ष और विपक्ष की अपनी आपसी खींचतान, आपसी विवाद और राजनीतिक लड़ाई में श्री गुरु नानक देव जी की फोटो का संसद में प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी सिख समाज से माफी मांगे और यह भी घोषणा करें कि भविष्य में सिखों के किसी भी गुरु की फोटो का उपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए नहीं करेंगे |
सुखबीर सिंह सिंघोत्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिख समाज 9301094242
अगर खबर लगे तो लिंक भेजने का प्रयास कीजिएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *