वन विभाग वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव की नियुक्ति सही : कैट

वन विभाग वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव की नियुक्ति सही : कैट


रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन विभाग में वन बल प्रमुख के रूप में नियुक्त आइएफएस श्रीनिवास राव की नियुक्ति को केंद्रीय प्रशासनिक अभिकरण (कैट) ने सही ठहराया है। कैट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य की विशेष चयन समिति ने श्रीनिवास राव को पांच साल के रिकार्ड के आधार पर नियुक्त किया है। उनकी कार्यशैली को बेहतर माना गया है। पीसीसीएफ सुधीर कुमार अग्रवाल ने राव की नियुक्ति को लेकर कैट में चुनौती दी थी।बताया जाता है कि कैट ने पाया कि विशेष चयन समिति ने सुधीर कुमार अग्रवाल समेत सभी पीसीसीएफ के रिकार्ड का अध्ययन कर मेरिटोरियस का चयन किया। श्रीनिवास राव की नियुक्ति मेरिट यानी गुण-दोष के आधार पर सही ठहराई गई है। सुधीर अग्रवाल ने राव की बतौर वन बल प्रमुख नियुक्त होने पर उनके पद को लेकर इसलिए चुनौती दी थी कि वह
श्रीनिवास राव कनिष्ठ अधिकारी हैं। इसलिए उन्हें वन बल प्रमुख के रूप में नियुक्ति नहीं दी जा सकती है। कैट ने अपने आदेश में कहा कि पीसीसीएफ रैंक के किसी भी अफसर को वन बल प्रमुख बनाने का आधार मेरिट होना चाहिए, न कि कनिष्ठता या वरिष्ठता का आधार होना चाहिए। राज्य की चयन समिति ने भी मेरिट के आधार पर ही उनके नियुक्ति की अनुशंसा की थी। कैट ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य सरकार मेरिट और ‘बेहतर काम के प्रदर्शन के आधार पर योग्य अधिकारी को पीसीसीएफ नियुक्त कर सकती है। इस तरह कैट के आदेश के बाद पीसीसीएफ सुधीर कुमार अग्रवाल यह केस हार गए हैं।पीसीसीएफ सुधीर कुमार अग्रवाल ने राव की नियुक्ति को दी थी चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *