रायपुर कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर अभनपुर तहसील क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को तहसीलदार रामप्रसाद बघेल के नेतृत्व में ग्राम बेलभाटा में श्याम लाल पिता जागेश्वर सतनामी द्वारा खसरा नं 451/1, 452/1 रकबा 0.62, 0.49 हेक्टेयर पर किए गए बेलभाटा सहित चार जगहों में अवैध प्लाटिंग पर हुई कार्रवाई
अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान प्लाट में बनाए गए मुरम रोड और डीपीसी को तोड़ा गया। क्षेत्र के केंद्री, सिंगरभाटा, सलोनी में किए गए अवैध प्लाटिंग पर नायब तहसीलदार रोशन लाल साहू द्वारा कार्रवाई की गई है। तहसीलदार ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों को एसडीएम द्वारा नोटिस जारी किया जायगा । फ़ाइल फोटो संलग्न

