**भीषण गर्मी मे अचानक तबियत खराब होने से युवक की गयी जान**
आरंग/ भैंसा मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम करमा के वार्ड पंच सोनसाय निर्मलकर के छोटे पुत्र ओमप्रकाश निर्मलकर का इस भीषण गर्मी के चलते आज अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण डायरिया की आशंका से आकस्मिक निधन खरोरा स्वास्थ्य केंद्र मे हो गया आज सुबह ही मनरेगा कार्य से लौटा था ओमप्रकाश उसके पश्चात दोपहर मे एकाएक ही तबियत ख़राब हो गयी स्थानीय डाक्टरों के पश्चात 108 के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र खरोरा ले हया गया था जहाँ उसे इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया कल पोस्टमार्टम के पश्चात गृह ग्राम मे अंतिम संस्कार किया जायेगा यह एकाएक घटना परिवार और ग्राम वासी के लिए एक बहुत ही दुःखद घटना है मात्र 18-20 वर्ष की छोटी उम्र मे इस तरह चले जाना एक परिवार के लिए अश्रुपूरित संवेदना को प्रकट करता है,,परमात्मा परिवार को इस दुःखद घड़ी मे सहन शीलता प्रदान करे,,आमजनों से अपील इस भीषण गर्मी मे आवश्यक होने पर ही बाहर निकले और अपने साथ पानी, गमछा तथा छाता आदि आवश्यक वस्तुए रखे निरंतर समय समय पर पानी पीते रहे भारी भोजन, अधिक चाय, शराब आदि के सेवन से बचे स्वास्थ्य का पूर्ण ध्यान रखे जनहित मे जारी
नोट – यदि किसी परिचित को सुचना ना मिली हो वो इसे ही आमंत्रण समझे
नोट – यदि किसी परिचित को सुचना ना मिली हो वो इसे ही आमंत्रण समझे

