*चार दिवसीय FLN DRG प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग*

*चार दिवसीय FLN DRG प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग*

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दुर्ग में जिला स्रोत समूह के सदस्यों का चार दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्रशिक्षण की शुरुआत एस.सी.ई.आर.टी रायपुर FLNप्र कोष्ट प्रभारी श्री सुनील मिश्रा एवं LLF के राज्य अकादमिक समन्वयक महेश शर्मा ,गजेन्द्र रावत एवं डाइट सहायक प्राध्यापक शिशिरकना भट्टाचार्य एवं राज्य स्रोत समूह के सदस्य सुशील सूर्यवंशी,मुकेश साहू ,अंकेश्वर महिपाल ,संध्या पाठक एवं अर्शिया इकबाल एवं LLF की जिला टीम से जिला कार्यकम प्रबन्धक रामरतन मीणा एवं तीनो विकासखंड के ब्लॉक अकादमिक समन्वयक एवं जिला स्रोत समूह के 19 सदस्यों के द्वारा भागीदारी की गई। 4 दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य स्रोत व्यक्ति श्री सुशील सूर्यवंशी के द्वारा भाषा शिक्षा के बारे में NEP2020 पर आधारित, NCF_FS2022 के दृष्टिकोण के पीछे के मुख्य सिद्धांत पर चर्चा करते हुए भाषा शिक्षण की संतुलित पद्धति एवं चार खंडीय रुपरेखा के अंर्तगत मौखिक भाषा विकास ,डिकोडिंग ,पठन और लेखन एवं संतुलित पद्धति,कक्षावार शिक्षण रणनीतियों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि शब्द पहचान और भाषाई समझ होना आवश्यक है। इसके बाद में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक रामरतन मीणा के द्वारा भाषा की अभ्यास पुस्तिका ,पाठ्यपुस्तक एवं शिक्षक संदर्शिका के उपयोग करने की रणनीतियाँ एवं आपसी अंतर्संबंध को समझना पर चर्चा करते हुए बताया गया कि शिक्षक संदर्शिका में दिए गए लक्षित दक्षताएं पाठ्यपुस्तक से एवं मौखिक भाषा विकास ,डिकोडिंग ,पठन ,लेखन पर विस्तार से चर्चा की गई । सन्दर्भ व्यक्ति अंकेश्वर महिपाल ने प्रतिभागियों के साथ में पठन और लेखन में चर्चा करते हुए बताया कि लिखित सामग्री को पढ़कर के अर्थ ग्रहण करना ही पढ़ना है, उन्होंने लेखन के बुनियादी लेखन और उच्च स्तरीय लेखनपर विस्तार से चर्चा की गई । अर्शिया इकबाल के द्वारा मौखिक भाषा विकास की गतिविधियों पर चित्र चार्ट के द्वारा बच्चों के साथ में की जाने वाली मौखिक भाषा विकास बातचीत का डेमो करते हुए मौखिक भाषा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई । संध्या पाठक के द्वारा गणित शिक्षण की एप्रोच पर चर्चा करते हुए अमूर्त अवधारणाओ को टास से मूर्त अनुभव देना बच्चों के दैनिक जीवन के अनुभवों से जोड़ना और उनकी भाषा में बोलते हुए चित्रों के साथ कार्य करते हुएप्रतीकों तक लेकर के जाना हैं ।मुकेश कुमार साहू के द्वारा मौखिक गणित बातचीत के बारे में प्रतिभागियों के साथ में विस्तार से चर्चा की गई ।चार दिवसीय जिला स्रोत समूह में धमधा ,पाटन एवं दुर्ग विकास खंड के स्स्न्कुल अकादमिक समन्वयक एवं शिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण में सहभागिता की गई । डाइट से FLN प्रभारी हेमंत कुमार साहू जी के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *