*रायपुर जिला कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई 26 वाहनों पर कार्यवाही*
राजधानी रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक ( खनिज प्रशासन) रायपुर के मार्गदर्शन में रेत,मुरूम वा अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन वा अवैध भंडारण पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में विगत 3 से 4 दिनों के भीतर 26 वाहनों पर कार्यवाही कर अर्थदंड के रूप मे जुर्माना लिया गया है! वाहनों में अधिकांश वाहन रेत व मुरूम से भरी हुई पकड़ी गई है!मौके पर रेत के अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर हरदीडीह रेत घाट में चैनमौंटिग मशीन को सील करके ट्रेलर के माध्यम से लाकर थाना परिसर मे रखा गया है तथा शिकायत क्षेत्र सोनपैरी, डोमा,छछनपहरी,बेलभाठा,गिरहोला, टोरला में अवैध मुरूम उत्खनन पर भी कार्यवाही करते हुए रटाकट, हरदीडीह में अवैध भंडारण पाए जाने पर 3 व्यक्तियों को चिन्हांकित करके जवाब प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी की गई है,समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नही करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर नियमानुसार अर्थदंड लगाया जवेगा !पारागांव,बेनीदीह,चिखली,चंपारण & टीला ,सेमहारा क्षेत्र में भी सघन जांच कर अवैध उत्खनन कर्ता/ परिवहनकर्ता पर लगातार कार्यवाही जारी है! दिन में व रात में कार्यवाही करने हेतु 2 जांच दल का गठन भी किया गया है,जो लगातार कार्यवाही कर रहे है! फ़ाइल फोटो संलग्न

