भाजपा के 45वे स्थापना दिवस पर मोमिनपारा मे हुआ ध्वरारोहण जनसंपर्क कर अल्पसंख्यको से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की गई अपील

भाजपा के 45वे स्थापना दिवस पर मोमिनपारा मे हुआ ध्वरारोहण जनसंपर्क कर अल्पसंख्यको से भाजपा से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की गई अपील*

राष्ट्र निर्माण जनसेवा अंत्योदय सुशासन ओर देश के समग्र विकास को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भाजपा के 45वे स्थापना के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रिज़वान पटवा जी के नेतृत्व रायपुर उतार के लोकप्रिय विधायक माननीय पुरदर मिश्रा जी के मुख्य आतिथय मे मोमिनपारा के हुसैनी चौक पर भाजपा का ध्वजरोहण कर स्थापना दिवस मनाया गया ओर उपस्थित गणमान्य नागरिकगणो एवं कार्यकर्त्ता बंधुवो को भाजपा के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनायें दी गईउक्त अवसर पर भाजपा के ध्वजरोहण के पश्चात रायपुर उत्तर के भाजपा विधायक माननीय पुरन्दर मिश्रा जी के गरिमामय उपस्थिति मे भाजपा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी अजेय योद्धा माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी के समर्थन मे भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान की शुरुवात की गई ओर तात्यापारा वार्ड मे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर भाजपा के पक्ष मे मतदान कर माननीय बृजमोहन भैया को ऐतिहासिक मतो से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए मोमिनपारा के घर घर जाकर बूथ नं 132 136 मोमिनपारा बढ़ईपारा तात्यापारा होते हुए फूल चौक शारदा चौक तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया ओर शारदा चौक डॉ श्यामाप्रसाद मुख़र्जी चौक पर भाजपा के पितृपुरुष श्रद्धेय डॉ श्यामाप्रसाद मुख़र्जी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर जनसंपर्क अभियान का समापन हुआउक्त अवसर पर भाजपा जवाहरनगर मंडल अध्यक्ष संतोष साहू जी, महामंत्री रमेश शर्मा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज, प्रदेश उपाध्यक्ष युनुस कुरैशी, राजेश पाण्डेय कैलाश मुरारका ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी,रिखी श्रीवास, सोनू राजपूत,सुनील शर्मा, सुभाष बक्षी सहित बड़ी संख्या मे नागरिकगण ओर कार्यकर्त्ता साथीगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *