मुस्लिम हॉल मैं शाही रोजा इफतार कल, और बंजारी बाबा की दरगाह में रोजा इफ्तार आज, प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी 19 वा शाही रोजा इफ्तार मुस्लिम समाज की युवा शाखा राष्ट्रीय हुसैनी सेना का सर्वधर्म सदभाव का संदेश देने आयोजित हो रहा है शाही रोजा इफ्तार का अयोजन 7 अप्रैल रविवार को बैजनाथपारा मुस्लिम हॉल मैं रखा गया है जिसमे हजारों रोजेदार अपना रोजा सभी समाजों के प्रमुखों के साथ बैठ कर रोजा इफ्तार करेंगे रायपुर महानगर अध्यक्ष सूफी अवैश, कार्यकारी अध्यक्ष आकिब खान रिजवान अहमद ने बताया की कल शाही इफ्तार की तैयारी पूरी हो चुकी है राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफी,महासचिव रफीक गौठिया के दिशा निर्देश मैं ये आयोजन होता है इसकी तैयारी के लिए 10 टीमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कय्यूम अली , शेख अमीन ने बनाकर जिम्मेदारी दी है | इसमें “नन्हें रोजेदार”जो बच्चे पहली बार रोजा रखे है उनका सम्मान किया जाएगा, और “अवाम के खिदमतगार” कमेटी वा ग्रुप रमजान मैं जिन्होंने आवाम की खिदमत की है उनका सम्मान किया जाएगा , वही दूसरी ओर हजरत सैय्यद शेर अली आगा बंजारी बाबा की दरगाह में आज 6 अप्रैल शनिवार को खादिम साहब नईम रिजवी अशरफी ने रोजा इफ्तार दरगाह शरीफ औलिया चौक मोतीबाग मैं रखा गया है जिसमे शहर के सभी रोजेदार सहमिल होंगे
*रायपुर,हज़रत सैय्यद शेर अली आगा बाबा साहब की दरगाह में रोजा इफ्तार आज,व युवा शाखा राष्ट्रीय हुसैनी सेना का रोजा इफ्तार 7 अप्रेल को*

