*विधायक जुनेजा के मौजूदगी में “महालक्ष्मी नारी न्याय” योजना का फार्म भरने महिलाओं ने दिखाई दिलचस्पी*
रायपुर/ केन्द्र में सरकार बनने पर देश के निम्न वर्ग के महिलाओं को कांग्रेस अपने गारंटी पर प्रतिमाह 8333/रूपये देगी. ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जोर शोर से महालक्ष्मी नारी न्याय योजना को घर घर पहुंचा रही हैं इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह वार्ड में जगन्नाथ नगर में इसकी शुरुवात रायपुर उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा महिलाओं के बीच जाकर फार्म भरने उन्हें प्रोसाहित किया।इस दौरान वार्ड के महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम बेहेरा एल्डरमैन देवदीवान कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, सेवक महानंद, पप्पू ईरानी सहित वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकर्त्ता मोजूद रहे।

