राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर छ.ग के मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विभाग के व्दारा मनोरंजन रुम मे विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया

राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर छ.ग के मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता विभाग के व्दारा मनोरंजन रुम मे विश्व आटिज्म जागरूकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डाॅ प्रभु चौधरी के व्दारा आटिज्म पीड़ित बच्चो के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐ उपलब्ध कराने की बात कही गयी और भविष्य मे बड़े स्तर पर कार्यक्रम करवाने की बात रखी गयी। डाॅ अल्का अग्रवाल के व्दारा आटिज्म पीड़ित मरीजो के लक्षण, कारण, निदान एवं रोकथाम के बारे मे जानकारी दी गयी। जरीना सिद्दीकी के व्दारा आटिज्म पीड़ित बच्चो को दी जाने वाली सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गयी। नर्सिंग अधीक्षक वानी खटकर सिस्टर ने कहा कि आटिज्म पीड़ित बच्चो को थैरेपी के माध्यम से चिकित्सा दी जा सकती है। नर्सिंग मैट्रन खेलकला माण्ड्रे सिस्टर ने चिकित्सालय मे उपलब्ध सुविधाओ के बारे मे जानकारी दी। कार्यक्रम मे उपस्थित चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारी, नर्सिंग छात्र छात्राओ और परीजनो का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच संचालन डाॅ दीप्ति (धुरंधर) श्योकंद के व्दारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *