एचएस धींगरा अध्यक्ष, बीएस सलूजा सचिव, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष नियुक्त
रायपुर । छत्तीसगढ़ सिख आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में नए पदाधिकरियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से सेवानिवृत मुख्य अभियंता एचएस धींगरा को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन संयोजक जीएस बांबरा के प्रस्ताव पर भारत आयुध निर्माणी नागपुर से सेवानिवृत वर्क्स मैनेजर टीएस जब्बल को सलाहकार, शासकीय महाविद्यालय दुर्ग से सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. बीएस छाबड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, सेवानिवृत
इंश्योरेंस अधिकारी बीएस सलूजा को सचिव, आरडीए के कार्यपालन अभियंता तेजपाल सिंह हंसपाल को सह सचिव और विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। एसोसिएशन ने मेडिकल कमेटी के चेयरमैन डा. कुलदीप सिंह छाबड़ा और एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. बीएस छाबड़ा को चुना गया। इनके अतिरिक्त काउंसिलिंग, मीडिया, संस्कृति, स्मारिका, आउटडोर विजिट कमेटी का गठन किया गया। दीप सिंह जब्बल के कार्यकाल पर चर्चा हुई।

