बार नवापारा-अखिल गोंडवाना गोंड समाज बार राज का वार्षिक महाअधिवेशन-: अधिवेशन रायतुम सर्कल के आश्रित ग्राम ढेबीखार में दिनांक 31/3/2024 दिन रविवार को रखा गया। जिसमें सभापति के रुप मे तिरुमाल मंगतु जगत जी रहें एवं उपसभापति के रुप में तेजराम ठाकुर जी रहे। कार्यक्रम कि शुरुआत सभी अतिथियों को बाजे गाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। कार्यक्रम स्थल में पंच बड़ादेव कि ज्योति प्रज्ज्वलित कर महाआरती किया गया। तत्पश्चात आये अतिथियों का पीला चावल से स्वागत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 18 गढ़ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बंसता ठाकुर जी रहें। व विशिष्ट अतिथि मे 18 गढ़ महासचिव लाभोसिंह ठाकुर, महामंत्री रनसाय ठाकुर जी, सुवरमाल राज के अध्यक्ष देवसिंह मरावी जी, कसेकेरा सर्कल अध्यक्ष ओंकार शाह जी उपस्थित रहे। हमारे तीनों सर्कल के अध्यक्ष मे श्री महेन्द्र सिंह जगत बार राज, खुड़मुड़ी सर्कल अध्यक्ष श्री जनक नेताम जी , व रायतुम सर्कल से रामसिंग मरावी जी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वर्ष भर के आय व्यय का लेखा जोखा का हिसाब किया गया।
बार नवापारा-अखिल गोंडवाना गोंड समाज बार राज का वार्षिक महाअधिवेशन-: अधिवेशन रायतुम सर्कल के आश्रित ग्राम ढेबीखार में सम्पन्न

