दीपावली की तरह मनाया जाएगा चेट्रीचंड्र महोत्सव घर घर विराजेंगे भगवान झूलेलाल।


दीपावली की तरह मनाया जाएगा चेट्रीचंड्र महोत्सव घर घर विराजेंगे भगवान झूलेलाल।
पूज्य सिंधी पंचायत न्यू राजेंद्र नगर अमलीडीह के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में न्यू राजेंद्र नगर स्थित पंचायत कार्यालय में बैठक रखी गई। पंचायत के अध्यक्ष विशाल कुकरेजा ने बताया की इस वर्ष 10 दिनो तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।जिसमें प्रभातफेरी,निःशुल्क मूर्ति वितरण,निःशुल्क स्वास्थ शिविर,निःशुल्क रक्तदान शिविर,आम भंडारे एवं सिंधी आरकेस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। कुकरेजा ने बताया कि भगवान झूलेलाल की मूर्ति की स्थापना समाजजनो द्वारा घर घर में की जाती है । विधि विधान से पूजा -अर्चना के बाद चेट्रीचंड्र के दूसरे दिन विसर्जन किया जाता है । यह कार्यक्रम गुरु श्री अनंतपुरी गोस्वामी के सानिध्य से किया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी अथितियों को सिंधी टिप्पणा भी वितरण किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से डी.प्रेम मूलचंदानी,अशोक केशवानी,जितेंद्र लालवानी,जी.एस गेहानी,अमर चन्दनानी, सुनील बत्रा, प्रेम सोनी,संजय जयसिंघानी,महेश भमभानी,हरिराम रघुवंशी,अमित नागदेव, गोपीचंद कुकरेजा,आशीष होतवानी,कुणाल सिहानी,यश नागवानी,चिराग जयसिंघानी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *