विधायक खुशवंत साहेब ने किया पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण- आरंग :- पीएमश्री स्कूल भानसोज का विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पीएमश्री योजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। विधायक के प्रथम आगमन पर पीएमश्री स्कूल के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, भुनेश्वर प्रसाद, चंद्रशेखर साहू, भूखन साहू, गोविंद साहू, उमेश साहू, चेतन टंडन, कृष्णा वर्मा, अशोक साहू, टीचर स्टाफ, संस्था प्रमुख डी.डी. पाटिल, भगवती साहू, राजेश्वरी शर्मा, प्रवीण कुमार सोनवानी, अरुण कुमार पटेल, करमचंद सोनवानी, कपिलेश्वर बंजारा, सरपंच संतोषी साहू एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित थे।
पीएमश्री स्कूल भानसोज का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे विधायक गुरु खुशवंत साहेब पौधा लगाया

