*पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत टेलरिंग कोर्स में महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्टमोबाईल न.8815551955

*पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत टेलरिंग कोर्स में महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण*दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2024। जिले के पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत लाईवलीहुड कालेज दंतेवाड़ा में विगत दिवस 12 फरवरी को महिलाओं को टेलर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को सिलाई की आधारभूत एवं सटीक जानकारी दी गयी इस प्रशिक्षण सत्र में बेसिक सिलाई के प्रशिक्षण के अलावा डिजिटल लिटरेसी, फाइनेंशियल लिटरेसी, मार्केटिंग एवं ब्रांन्डिग के बारे में भी सिखाया गया। इस प्रशिक्षण में प्रथम बेच के 38 हितग्राही सम्मिलित हुए। यह प्रशिक्षण 12 से 18 फरवरी तक दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस प्रशिक्षण में टेलरिंग कोर्स पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं का सिलाई सेंटर प्रारंभ करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत 1 लाख रुपये का लोन भी प्रदाय किया जाएगा।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *