दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्वास्थ्य केन्द्र की बडी लापरवाही सामने आया क्रिटिकल डिलीवरी बताकर किया रिफर,रास्ते में हुआ नार्मल डिलीवरी

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्टमोबाईल न. 8815551955

दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्वास्थ्य केन्द्र की बडी लापरवाही सामने आया क्रिटिकल डिलीवरी बताकर किया रिफर,रास्ते में हुआ नार्मल डिलीवरी
गीदम स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही
102 में नियुक्त महिला ईएमटी सेवा से बाहर
दंतेवाड़ा-स्वास्थ्य विभाग और लापरवाही एक सिक्के के दो पहलू बन गए हैं ।लेबर पेन के इमरजेंसी मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है ।बीते मंगलवार को गीदम स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला मेटापाल निवासी 27 वर्षीय पीसो बाई को लेबर पेन को क्रिटिकल बताकर 108 में जगदलपुर डिमरापाल रिफर कर दिया ।लेकिन बीच रास्ते किलेपाल के समीप नार्मल डिलीवरी हो गया ।नार्मल डिलीवरी में ईएमटी श्याम कश्यप और पायलेट ईश्वर साहू ने सहयोग किया ।यहां यह बताना जरूरी है डिलीवरी केस के लिए महतारी 102 वाहन की व्यवस्था सरकार ने कर रखी है इसके बावजूद भी उक्त वाहन की सेवाएं लोगों को नहीं मिल रही है ।सवाल उठता है कि जब नार्मल डिलीवरी 108में ज्यादातर होती है महिला ईएमटी तैनात क्यों नहीं होती । सप्ताह भर पूर्व जिला अस्पताल दंतेवाड़ा के प्रसूति वार्ड में कॉकरोच और चूहे की भरमार विषय सुर्खियों में था ।लगातार बदइंतजामी और अव्यवस्था को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन की किरकिरी होती है समाचार छपते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से पुराने ढर्रे पर विभाग लौट आता है ।बहरहाल महतारी लेबर पेन के मामले में वाहन नहीं भेजे जाने और 108 वाहन उपलब्ध कराया जाता है ।उल्लेखनीय है कि महतारी में नियुक्त ईएमटी महिला नियुक्त थी लेकिन उन्हें हटा दिया गया और अब समस्याएं हो रही है ।संभवतः महतारी प्रसूति वाहन के टेंडर मामले में तकनीकी खामियों के कारण यह महत्वपूर्ण सुविधा प्रसूताओं को नहीं मिल पा रही है ।असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *