*बावनकेरा दरगाह शरीफ में 66 वां सालाना उर्स पाक 29 फरवरी व 1 मार्च बरोज जुमेरात व जुमा को*

*बावनकेरा दरगाह शरीफ में 66 वां सालाना उर्स पाक 29 फरवरी व 1 मार्च बरोज जुमेरात व जुमा को*


जिले में प्रसिद्ध ऐतिहासिक ग्राम बावनकेरा में हजरत जाकिर शाह कादरी रहम तुल्लाह अलैह का 66 वां उर्स पाक 29 फरवरी व 1 मार्च बरोज जुमेरात व जुमा कोवर्षों से आस्था के केन्द्र बन चुके बावनकेरा उर्स पाक में प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। भक्ति मय माहौल देखते ही बन रहा है। ऐसी मान्यता हे कि जो भी बाबा के दरगाह में सिर झुकाते हैं, सभी मुरादें पूरी हो जाती है। यही वजह है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी इस उर्स पाक में शिरकत करते हैं। रायपुर, धरसीवा, आरंग, पटेवा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, खरियार रोड, बागबाहरा, महासमुंद से लोग पैदल चलकर भी चादर चढ़ाने जाते हैंउर्स कमेटी बावनकेरा व मुस्लिम जमात के गुलजार भाई सदर, मो.साकिर खजानची, जलील मुत्वल्ली,अलीम भाई, हसन, राजा भाई, ताहिर भाई इस्माइल, पीर मोहम्मद,रसूल, अल्ताब, सत्तार,कलाम, (रजा कमेटी आल मेंबर)व हिंदू समुदाय के बसंत सिन्हा द्रोण चंद्राकर, डोगेश टंडन (सरपंच) कुमार सिंहन उप (सरपंच) जगत सिन्हा, कृष्णा मोरध्वज चंद्राकर धनेश सिन्हा, नारायण साहू, गणेशराम सेन, व्यासनारायण, जीत, ने इस अवसर पर शामिल होने की अपील की है। उक्त जानकारी ख़ादिम दरगाह रमजान खान ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *