*रायपुर :- खनिज विभाग की टीम की ताबड़तोड़ का कार्यवाही …कुल 31 वाहन थानों के हवाले*
खनिज विभाग रायपुर द्वारा लगातार अवैध उत्खनन/परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में विगत कुछ दिनों मे खनिज विभाग की टीम द्वारा श्री के के गोलघाटे , उप संचालक ( खनि प्रशासन) के निर्देशानुसार कुल 31 वाहनों को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर विभिन्न संबंधित थानो के सुपुर्द में खड़ी की गई है! उक्त कार्यवाही प्रभारी खनिज निरीक्षक,सुपरवाइजर,खनिज सैनिक द्वारा किया गया!

