प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री सकलेन कामदार ने बताया छत्तीसगढ़ में होगा राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत

प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री सकलेन कामदार ने बताया छत्तीसगढ़ में होगा राहुल गांधी का ऐतिहासिक स्वागत


ज्ञात हो के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में 8 फ़रवरी को आगमन हो रहा है।सकलेन ने बताया छत्तीसगढ़ के लोग तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है।छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।यह यात्रा भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो रहे है इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये भाजपा द्वारा षड़यंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *