*महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ : संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री*
रायपुर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते देख कांग्रेस तकलीफ में है। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह याने सालाना 12,000 रुपये देने की घोषणा की थी। वादे के अनुरूप महतारी वंदन योजना के लिए राशि जारी करने की तैयारी भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में की जा रही है। इसके लिए अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सम्मान स्वरूप जो राशि प्राप्त हो रही है, उससे महिलाओं को आर्थिक रूप मजबूत होते देख कांग्रेस को तकलीफ हो रही हैमहामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है। महिलाओं का अपमान करने में कांग्रेस कभी भी पीछे नहीं रही।

