रामकृष्ण केयर हास्पिटल में ब्रेनडेड व्यक्ति के अंगदान से मरीज को मिला जीवनदान

रामकृष्ण केयर हास्पिटल में ब्रेनडेड व्यक्ति = के अंगदान से मरीज को मिला जीवनदान


रामकृष्ण केयर हास्पिटल मे पिछले दिनो एक ब्रेनडेड व्यक्ति द्वारा किए गए अंगदान से लिवर सिरोसेस से जंग लड़ रहे मरीज को जीवनदाल मिला। हास्पिटल प्रबंधन का कहना है कि इस प्रकार हर मरीज को अंगदान के प्रति जागरुक रहना चाहिए। रामकृष्ण केयर हास्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को उनके हास्पिटल में 52 वर्षीय मरीज को बेहोशी के हालत में भर्ती किया गया, जांच के दौरान मरीज ब्रेनडेड पाया गया। मरीज के स्वजनों द्वारा अंगदान करने की
इच्छा जाहिर की गई, इसके बाद रामकृष्ण रामकृष्ण केयर हास्पिटल ने सोटो छत्तीसगढ़ को भी इसकी जानकारी दी। हास्पिटल में एक मरीज 20 दिन से आइसीयू में लिवर सिरोसेस से जंग लड़ रहा था। अंगदान मिलते ही मरीज को नया जीवनदान मिला। रामकृष्ण केयर हास्पिटल के चिकित्सकों ने अंगदान करने वाले मरीज के सम्मान में एक मिनट का मौन भी रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस टीम में डा. विशाल कुमार, डा. अभिषेक, डा. हर्ष, डा. नईम, डा. अजीत मिश्रा सहित पूरी टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *