*बालाजी अस्पताल में निश्शुल्क कैंसर जांच शिविर कल*

*बालाजी अस्पताल में निश्शुल्क कैंसर जांच शिविर कल*


मोवा स्थित श्री बालाजी अस्पताल में एक दिवसीय निश्शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा। यह शिविर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। इसमें कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. देव्रत हिशीकर अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में परामर्श और पैप स्मीयर पूरी तरह निश्शुल्क रहेगा। वहीं मैमोग्राफी और खून जांच में 50 फीसद की छूट रहेगी। श्री बालाजी अस्पताल में कैंसर के मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमे मेडिकल आन्कोलाजी में सभी प्रकार
के कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी एवं इम्मुनोथेरपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही कैंसर के समस्त प्रकार के आपरेशन की सुविधा भी मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *