रायपुर संभाग से मंत्री पद के प्रबल दावेदार मे गुरु खुशवंत साहब भी दावेदार

रायपुर संभाग से मंत्री पद के प्रबल दावेदार मे गुरु खुशवंत साहब भी दावेदार


रायपुर राजधानी :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का स्वरूप पूर्ववर्ती डा. रमन सिंह की सरकार से अलग होगा। मुख्यमंत्री साय समेत उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सरकार में नए चेहरे के रूप में शामिल हुए हैं। अनुमान है कि साय के कैबिनेट में भी नए-पुराने चेहरों का समावेश देखने को मिल सकता है। इस विधानसभा चुनाव में रमन कैबिनेट के तीन कार्यकाल में से 16 मंत्री चुनावी मैदान में थे। इनमें 11 चुनाव जीत चुके हैं।
इसी तरह से भाजपा ने प्रदेश के चार लोकसभा सदस्यों को भी चुनाव मैदान में उतारा था। इनमें दुर्ग के लोकसभा सदस्य विजय बघेल चुनाव हार गए हैं। बिलासपुर के लोकसभा सदस्य अरुण साव उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। वहीं, लोकसभा सदस्य रेणुका सिंह और गोमती साय भी चुनाव जीत चुकी हैं। ऐसे में इन दिग्गजों को साय कैबिनेट में जगह देने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही हो सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री समेत तीन नियुक्त हो चुके हैं। बाकी 10 को मंत्री बनाना है, मगर दावेदारों की संख्या 15 से अधिक है। ऐसे में सभी संभागों में जातिगत समीकरण को देखते हुए साय को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करना होगा। रायपुर संभाग से मंत्री पद के प्रबल दावेदार की सूची मे बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के साथ गुरु खुशवंत साहब प्रबल दावेदार माने जा रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *