शिवरीनारायण प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी

शिवरीनारायण प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त जी*


महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अपने शिवरीनारायण प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज शिवरीनारायण प्रवास के दौरान प्रथम दिवस बाम्बे मार्केट में शॉपिंग कांप्लेक्स के शुभारंभ के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यहां वे दोपहर 2:30 बजे पहुंचे, फीता काटकर शॉपिंग हॉल का शुभारंभ किया एवं पूजा अर्चना की तत्पश्चात वे 3:15 बजे मेला ग्राउंड में केसरवानी मित्र मंडल शिवरीनारायण के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यहां श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया एवं व्यास पीठ पर विराजित आचार्य अनन्या जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया, व्यास पीठ से आचार्य जी ने भी राजेश्री महन्त जी महाराज का साल, श्री फल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम में उनके साथ पूर्णेन्द्र तिवारी, कमलेश सिंह, रेखेंद्र तिवारी, सूर्यकांत पांडे, शरद शर्मा, नित्यानंद उपाध्याय, मीडिया प्रभारी प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे । उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण प्रवास के दौरान उनसे मठ पहुंचकर क्षेत्र के अनेक अति विशिष्ट लोगों ने भेंट मुलाकात की। वे शिवरीनारायण में 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले श्री सीताराम विवाह महोत्सव की तैयारी की संदर्भ में यहां आए हुए हैं। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर 6:00 बजे तक संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *