शिवरीनारायण मठ में श्री सीताराम विवाह महोत्सव

शिवरीनारायण मठ में श्री सीताराम विवाह महोत्सव-शिवरीनारायण मठ में श्री सीताराम विवाह महोत्सव

धर्म एवं आध्यात्म की पावन धरा श्री शिवरीनारायण मठ में श्री सीताराम विवाह महोत्सव परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी तदनुसार दिनांक 17 दिसंबर, दिन रविवार को शिवरीनारायण मठ में परंपरागत रूप से श्री सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन संपन्न होगा। शाम 4:00 बजे शिवरीनारायण मठ से भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी जो शाम 6:00 बजे मठ पहुंचकर विवाह महोत्सव विधि पूर्वक संपन्न होगा। इस पूरे कार्यक्रम में महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री सीताराम विवाह महोत्सव में शिवरीनारायण नगर निवासी बड़े ही श्रद्धा भक्ति पूर्वक भाग लेते हैं, भगवान की बारात नगर के जिन गलियों से होकर गुजरता है लोग अपने-अपने दरवाजे पर भगवान का आरती सजाकर पूजा अर्चना करते हैं साथ ही भगवान रघुनाथ जी के बारातियों का अनेक तरह के मिष्ठान खिलाकर आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *