आप सभी ने पूरी ईमानदारी पूर्वक कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य किया इसके लिए धन्यवाद -राजेश्री महन्त जी*
*रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का समीक्षा बैठक सत्संग भवन में संपन्न*
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में चुनाव के उपरांत समीक्षा बैठक श्री दूधाधारी मठ सत्संग भवन में संपन्न हुआ इसमें नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित हुए। लोगों ने बारी-बारी से अपनी -अपनी बातें रखी! सभी लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात राजेश्री महन्त जी महाराज ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी ने यहां अपना प्रत्याशी बनाया, इस क्षेत्र के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं एवं पदाधिकारी से मैं परिचित नहीं था लेकिन उसके बाद भी आप सभी ने कष्ट उठाकर कांग्रेस के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए अपना तन- मन- धन देकर कार्य किया इसके लिए मैं आप सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। बहुत से लोगों ने अपने जेब से पैसे खर्च करके भी पार्टी के लिए कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी को केवल रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में पराजय का सामना करना पड़ा है। हमारे मंत्रिमंडल के बहुत बड़े-बड़े नेता गण भी इस चुनाव में परस्त हुए हैं। हम सभी ने मिलकर कांग्रेस को बिजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य किया है। जनता जनार्दन के जनादेश को हम सभी स्वीकार करते हैं। माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने मुझे यहां से चुनाव में उम्मीदवार बनाया इसके लिए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं एवं कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सभापति श्री प्रमोद दुबे ने भी संबोधित किया और कहा कि -चुनाव में हर और जीत लगी रहती है सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य किया है आने वाले समय में भी हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को आगे बढ़ते हुए कार्य करते रहेंगे! इस अवसर पर प्रमुख रूप से मदन तेड़ेदा, सचिन शर्मा, नवीन चंद्राकर, देवेंद्र यादव, उत्तम साहू, सुरेश उपाध्याय, श्रीमती पार्वती साहू, श्रीमती सुनीता शर्मा, आशा चौहान, ममता राय, शोभा सोनी, मल्लिका प्रजापति, मोहम्मद अब्बास, बंसी कन्नौजे ,सत्यनारायण नायक, भूपत महोबिया, सुयश शर्मा, धीरेंद्र तंबोली, मनोहर देवांगन, अनिल बरोड़िया, भोला थवाईत,निर्मल दास वैष्णव सहित कांग्रेस के अनेक गणमान्य कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सुमित दास एवं आभार शरीफ रईस खान ने किया।

