कार्तिक पूर्णिमा स्नान माननीय मुख्यमंत्री के साथ
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 6 बजे खारून नदी रायपुर के महादेव घाट पहुंचे, उन्होंने नदी के पवित्र जल में स्नान कर दीपदान किया, राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज यहां पहले से ही सहयोगियों सहित उपस्थित थे। सभी लोगों ने हाटकेश्वर नाथ महादेव का दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त कर अपना जीवन धन्य बनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा,महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नगर कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष गिरीश दुबे, शुशील ओझा, निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

