इसबार क्या मिल पाएगा रायपुर उत्तर विधानसभा को मुस्लिम प्रतिनिधित्व?
रायपुर। टिकट की दावेदारी में सामाजिक उथल पुथल जारी है तमाम समीकरण को देखते हुए रायपुर से उत्तर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं को इसबार इंतजार है समाज से प्रतिनिधित्व को मौका मिलने का ।
छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अबतक उत्तर विधानसभा में किसी ने भी मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व का मौका नही मिला है । न तो कांग्रेस ने मौका दिया, न ही भाजपा ने किसी मुस्लिम को मौका दिया जबकि इन दोनों ही पार्टीयो में योग्य उम्मीदवारों की कमी नही है ।
कांग्रेस में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के साथ कई और दावेदार हैं तो वहीं भाजपा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से मखमूर इक़बाल खान के अलावा और भी कई मुस्लिम कार्यकर्ता है ।ऐसे में इसबार मुस्लिम समाज को उत्तर विधानसभा से समाज के प्रतिनिधित्व पर काफी उम्मीदें हैं ।
समाज के जिम्मेदारों का कहना है कि यदि इसबार भी इन दोनों पार्टीयो ने मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नही दिया तो वे किसी तीसरे विकल्प का चुनाव करेंगे । अब यदि हम देखे तो कांग्रेस में उम्मीदवारो की कमी नही है तो वही भाजपा में भी काफी नाम है लेकिन आम आदमी पार्टी में एक ही नाम दिखता है, अज़ीम खान जो कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सह सचिव है साथ ही सामाजिक स्तर में भी काफी सक्रिय रहते हुए पार्टी में भी काफी सक्रिय हैं । अज़ीम खान को कोरोना काल मे भी काफी निडरता से सक्रिय देखा गया है लोगो मे अच्छा खासा प्रभाव है इनका।
अब देखना है कि मुस्लिम समाज की इस मांग का कौन समर्थन करता है और इस समाज को प्रतिनिधित्व का मौका कौन देता है ।

