*शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों मिले रोजगार विधायक प्रत्याशी डॉ. सुनील किरण*
जांजगीर चांपा/ जनता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण और विधायक प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 ने बताया कि अकलतरा विधानसभा चुनाव को लेकर अकलतरा की जनता अपने मुद्दों को लेकर स्पष्ट है। उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल बड़ी सूझबूझ के साथ करने की ठानी है। जनता विकास के साथ बेहतर शिक्षा, रोजगार व व्यापार चाहती है। विधानसभा चुनाव में इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर अकलतरा की जनता मतदान करेगी। कई समाजिक संगठन के साथ सोमवार को अकलतरा मार्ग में वोटर अड्डा लगा। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि पांच साल में एक बार मिलने वाले इस मौके का उपयोग वो इस तरह से करना चाहते हैं, जिससे भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आए। न सिर्फ समाज के लिए, शहर के लिए बल्कि देश के लिए। स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार तो अहम मुद्दा हैं ही, महंगाई और कोरोना में जिस तरह व्यापार और उद्योगों से जुड़े लोगों को जो नुकसान हुआ उसकी भी फिक्र यहां के लोगों को है।
स्वास्थ्य सेवाओं में हो बढ़ोतरीस्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो हम अभी भी काफी पीछे है। चुनाव में जातिवाद और धर्म पार्टियों का मुद्दा बन जाता है। जातिवाद, क्षेत्रवाद को जड़ से मिटाना होगा। इसके लिए ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो सभी को एक सामान समझे। योजनाओं का सही ढंग से हो क्रि यान्वयनचुनाव के पहले जनता से किए गए वादे सिर्फ वादे ही बनकर न रहे, उन पर काम भी होना चाहिए। महिला सुरक्षा के लिए काफी कदम उठाए गए, लेकिन महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं कम नहीं हो रही है। योजनाएं का क्रियान्वयन व निगरानी भी होनी चाहिए। शिक्षा व स्वरोजगार का मिले अवसरबड़े-बड़े वादे करने से काम नहीं चलने वाला, प्रत्याशी और राजनीतिक दल झूठे वादे कर नहीं बच सकते, अब काम करना होगा। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ युवाओं के लिए रोजगार दिया जाए। सत्ता में कोई भी दल आए वो नागरिकाें की सुविधाओं पर ध्यान देमहंगाई पर लगाम लगाए सरकारगैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल, तेल तक सभी चीजें महंगी हो गई हैं। इस महंगाई में हमारे पास कुछ पैसे बच जाएं, ऐसी सरकार हो। घर के खर्च के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा महंगी होती जा रही है। चुनाव के बाद जो भी सरकार आए वो महंगाई पर लगाम लगाए। महिलाओं को मिले रोजगार के अवसरमहिलाओं के मुद्दों को तो हर पार्टी अपने घोषणा पत्र में शामिल करती है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वो महिलाओं के लिए काम करना भूल जाती है। जिसकी भी सरकार बने वो महिलाओं की सुरक्षा जैसी समस्याओं पर काम करें और रोजगार के अवसर भी प्रदान करें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि शराब बंदी भी समाज के लिए बहुत जरूरी क्योंकि आम जनता के हर घर को बर्बाद करने का कारण सिर्फ नशा है अगर इसपर लगाम लगाना बहुत जरूरी क्योंकि परिवार और समाज देश के आम जनता के लिए नशा मुक्त चाहिए दुसरा रोजगार के लिए देश और राज्य में राष्ट्रीय रोजगार निति कानून लागू होना चाहिए जिसमें सभी लोगों को रोजगार उपलब्ध हो क्योंकि आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगार 16 लाख 92 हजार पंजीकृत हैं जिसमें हमारे जिला जांजगीर में विभागीय आंकड़े बताते हैं कि बेरोजगारों की संख्या बढ़ी हैं जांजगीर में 1 लाख 32 हजार 676 के आस पास बेरोजगार युवा हैं ।

