समग्र शिक्षा एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 27.09-2023 को *ब्लॉक पाटन * में कक्षा-1, 2 व 3 में शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों के साथ में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक विकास अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2022 बुनियादी स्टेज में गणित शिक्षण एवं भाषा शिक्षण की डिजाइन,रणनीतियों सीखने के प्रतिफल, पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका में दी गई वार्षिक योजना, साप्ताहिक योजना और दैनिक योजना को समझना और संदर्शिका में दी गई गतिविधियों को समझना और उसके अनुसार बच्चों के साथ में कार्य करना, बच्चों के साथ किए गए कार्यों के अनुसार साप्ताहिक आकलन करना *मैंने सीख लिया * के अनुसार साप्ताहिक आकलन दर्ज करना और सीखने में पिछड़ रहे बच्चों के साथ में रेमेडियल की योजना बनाकर शिक्षण कार्य करना भाषा शिक्षण में साप्ताहिक आकलन, मौखिक प्रवाह पूर्ण पठन पर अभ्यास करवाना और उसके अनुसार बच्चों के प्रवाह पूर्ण पठन की गति को देखना आदि पर समझ बनाने का कार्य किया गया। प्रशिक्षण में संकुल अकादमिक समन्वयक संजय खिलेरी, रुपेश साहू, सत्येंद्र भगत, पोखन साहू, एवं लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से जिला कार्यकम प्रबंधक राम रतन मीणा एवं मास्टर ट्रेनर अंकेश्वर महिपाल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
समग्र शिक्षा एवं बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत *ब्लॉक पाटन * में कक्षा-1, 2 व 3 में शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों के साथ में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

