बुनियादी साक्षरता एवं बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान विकास के लिए दुर्ग जिले के दुर्ग विकास खंड में कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों के लिए भाषा एवं गणित शिक्षण के लिए अभ्यास पुस्तिका ,शिक्षक संदर्शिकाए समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा उपलब्ध गई थी ।उपलब्ध शिक्षण सामग्री पर बच्चों के साथ में अभ्यास पुस्तिकाओं एवं शिक्षक संदर्शिका और पाठ्यपुस्तक ,पुस्तकालय की पुस्तकों ,बिग बुक ,वर्ण ,अक्षर कार्ड ,ग्रिड कार्ड ,कविता पोस्टर ,कहानी चार्ट ,चित्र चार्ट एवं गणित शिक्षण में अनुभव ,बी बच्चों की भाषा ,चित्रों एवं प्रतीकों पर बच्चों के साथ में कार्य बेहतर तरीके से हो सके। इसके लिए दुर्ग जिले के दुर्ग विकास खंड में कक्षा 1 से 3 तक में भाषा एवं गणित शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।भाषा शिक्षण में अंश /संतुलित भाषा शिक्षण एवं भाषा शिक्षण की रणनीतियों के साथ में ही पाठ्यपुस्तक, शिक्षक संदर्शिका के आधार पर कक्षा 1से 3 तक के लर्निंग आउटकम , वार्षिक कार्यायोजना, साप्ताहिक कार्यायोजना सप्ताह 7,8 में मौखिक भाषा विकास, डिकॉडिंग, पठन और लेखन एवं शिक्षण सामग्री का उपयोग करने, बच्चों के साथ कार्य, अभ्यास पुस्तिका, “मैंने सीख लिया”आकलन और पिछड़ रहे बच्चों के साथ कार्य, ट्रैकिंग, मेरा सफर पर कार्य पर चर्चा की गई। शिक्षको के द्वारा पूर्व में लिए गए प्रशिक्षण अपने अनुभव साझा करना । गणित शिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा FS 2022 में दी गई गणित शिक्षण का डिजायन , रणनीतियों, ELPS, शिक्षक संदर्शिका, पाठ्यपुस्तक, अभ्यास पुस्तिका पर समझ बनाने पर कार्य किया गया । जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा प्रतिभागियों के साथ में भाषा शिक्षण में मौखिक भाषा विकास पर जोर देते हुए बताया कि बच्चों और शिक्षकों के बीच में मित्रवत रिश्ता होना बहुत ही ज़रूरी है तब ही बच्चे आपके साथ में जुड़कर के सीखने -सिखाने की गतिविधियों में बिना किसी झिझक ,भय के सक्रिय भागीदारी कर सकें । इसके लिए आप बच्चों के साथ में छत्तीसगढ़ी में बाल गीत ,कविता ,कहानी सुनने -सुनाने की गतिविधियाँ आदि करवाएँ । लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामरतन मीना एवं ,सन्दर्भ व्यक्ति अविनाश अवस्थी ,सुमन प्रधान ,तामीन वर्मा ,रवि भट्ट ,गोपी गौतम ,पुष्पा पाण्डेय , नितेश सिंह ,रूबी नाग ,भूषण सिन्हा संकुल अकादमिक समन्वयक नेम सिंह जी ,प्रदीप देशमुख ,शंकर लाल देशमुख ,निज़ामुद्दीन जी ,अनुपम अग्रवाल आदि ने भागीदारी की गई । प्रशिक्षण के समन्वयक संकुल अकादमिक समन्वयक श्री हरीश देवांगन के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण की रुपरेखा और दिशा -निर्देशों के बारें में जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी रही ।*
मुख्य हेंडिग एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन

