*अकलतरा विधायक प्रत्याशी ने कहा जनता को वोट सिर्फ शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार पर देना चाहिए*
जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट: जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 के विधायक प्रत्याशी ने कहा कि जनता को वोट सिर्फ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर देना चाहिए और हमारे अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और बिजली पानी सड़क की समस्या आज भी हैं आप जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजनाओ का लाभ कोरोना काल से अभी तक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार अभी तक असफल रही हैं साथ साथ कहा कि किसानों का कर्ज़माफ से ज्यादा जरूरी किसानों की आय दुगनी होने पे काम और बात होनी चाहिए बिजली बिल हाफ से ज्यादा जरूरी बिजली कटौती ना और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी हो, युवाओं के लिए रोजगार के साधन हो क्योंकी आज पुरे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर जांजगीर चांपा मे सबसे ज्यादा है बेरोजगार युवा हैं बेरोजगारों की समस्या गंभीर है।

