जांजगीर चांपा। डॉ. सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष जनता कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने मवजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की संख्या बहुत ही ज्यादा है
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में मौजूदा समय में रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 16 लाख 92 हजार 824 है. सबसे अधिक पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या जांजगीर में 1 लाख 32 हजार 676 है. वहीं दूसरे स्थान पर रायगढ़ में 1 लाख 7 हजार 621 और तीसरे स्थान पर बिलासपुर में 1 लाख 5 हजार 803 है और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को एक बार नजर डालकर देखें तो अनेकों प्रकार और विकसित राज्य है
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि एवं उद्योग (ऊर्जा एवं इस्पात) पर आधारित है, विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ का आर्थिक परिदृश्य तेजी से बदला है। छत्तीसगढ़ भारत के खनिज समृद्ध राज्यों में से एक है। यहाँ पर चूना- पत्थर, लौह अयस्क, तांबा, फ़ॉस्फेट, मैंगनीज़, बॉक्साइट, कोयला, अभ्रक व टिन के भंडार हैं फिर भी बेरोजगार युवाओं की संख्या कम नहीं हैं सोचने वाली बात है सरकार 16 लाख 92 हजार 824 में से सिर्फ एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलता है बाकी युवाओं दरबदर ठोकरे खा रहे हैं युवाओं के साथ सिर्फ धोखा है सरकार के पास न निति हैं और ना ही नियत अब प्रदेश में राष्ट्रीय रोजगार निति कानून लागू हो,और साथ ही साथ कहा कि डॉ.सुनील किरण ने राष्ट्रीय रोजगार निति का समर्थन करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी नीति देश के हर व्यक्ति को रोजगार का अधिकार वैसे ही देगी जैसे शिक्षा का अधिकार दिया गया है इसलिए राष्ट्रीय रोजगार निति लागू होना चाहिए।