15अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को पात्रा इंडिया द्वारा ई रिक्शा प्रदान किया गया

15अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कोपलवाणी चाइल्ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन को पात्रा इंडिया द्वारा ई रिक्शा प्रदान किया गया।कोपलवाणी की संस्थापक श्रीमती पदमा शर्मा ने बताया की ई-रिक्शा आ जाने से संस्था में अध्ययन कर रहे दिव्यांग बच्चों को लाने ले जाने में सुविधा मिलेगी।यहां निवासरत रहकर अध्ययन कर रहे दिव्यांग बच्चे जिन्हें विभिन्न जगहों में परीक्षा हेतु सेंटर प्रदान किया जाता है, वहां से आवागमन अब सुविधाजनक हो जाएगा साथ ही बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक संदेश देने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं,ई-रिक्शा आ जाने से इन सभी का आवागमन अत्यंत सुविधाजनक हो जाएगा।विशेष बात यह रहेगी कि इस ई रिक्शा को चलाने वाला व्यक्ति भी एक दिव्यांग रहेगा और इसके माध्यम से एक दिव्यांग को संस्था द्वारा रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर पात्रा कंपनी द्वारा बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया एवं उन्हें नाश्ता कराया गया।बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की थीम पर नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान संस्था द्वारा कोपलवाणी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष शेषा गुहा सक्सेना,सुनीता चंसोरिया,डॉ प्रीति उपाध्याय एवं संस्था के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *