विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवम निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने किया डुबान क्षेत्र विध्यांचल विहार खम्हारडीह का दौरा*

*विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवम निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने किया डुबान क्षेत्र विध्यांचल विहार खम्हारडीह का दौरा*


उत्तर विधानसभा के सक्रिय विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवम नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवम उनके निगम अधिकारियो के साथ खम्हारडीह क्षेत्र के विध्यांचल विहार डुबान क्षेत्र का दौरा किया रहवासियों ने बताया कि अवैध निर्माण एवम नालियों के उपर कब्जा के चलते नाली निर्माण न होने से क्षेत्र में पानी भर जाता है जिसके चलते घरों में घुस जाता है जिसके निराकरण के लिए निगम अधिकारियो को निकासी स्तर की जांच कर नाली निर्माण करने के लिए निर्देशित किया साथ ही अस्थाई नाली निर्माण कर पानी खाली करने को कहा साथ ही कॉलोनी के पहुंच मार्ग रेलवे के अधिकृत क्षेत्र में आने के कारण निगम के हस्तक्षेप से बाहर होने से पक्की सड़क निर्माण न होने से अस्थाई सड़क निर्माण करने को कहा साथ ही रहवासियों ने नियमितीकरण से संबधित चर्चा की पूर्व में श्री जुनेजा ने क्षेत्र का दौरा के अस्थाई नाली निर्माण कराया था जिसके बाद भू माफियाओं के चलते कब्जा होने से नालियों के उपर घर बनाने से जाम की स्थिति बनी रहती है निगम आयुक्त ने अवैध बने झोपड़ियो पर कार्यवाही के निर्देश दिए इस अवसर परपार्षद अमितेश भारतद्वाज, पूर्व पार्षद राकेश धोत्रे,हरीश इशरानी,इशिता इशरानी, प्रभात पांडे,सरबजीत सिंह, अक्कू नाग,अजय जोशी, राजिना पाणिग्रही,पायल पांडे,गुरमीत खन्ना,सुषिता ,मंजुला शिंह,हेमलता रेड्डी, मुक्ता दुबे , जोन आयुक्त सन्तोष पांडे , ई.ई. केके शर्मा, ए.ई.अंशुल शर्मा,अभियंता कुंदन साहू सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *