पश्चिम विधानसभा अंतर्गत तालाबों के सौंदर्यीकरण का औचक निरीक्षण


*पश्चिम विधानसभा अंतर्गत तालाबों के सौंदर्यीकरण का औचक निरीक्षण*
*नालंदा एवं सेंट्रल लाईब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों के बैठने की व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण का जायजा लिये*
रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा अंतर्गत बेहतर से बेहतर कार्य को पूर्ण करने लगातार लगे हुए हैं। उनके द्वारा आज ‘‘हर तालाब हो सुन्दर’’ अभियान के तहत नगर निगम कमिश्नर के साथ शीतला तालाब गधी तालाब, कर्बला तालाब एवं डूमर तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया, साथ ही उन्होंने बताया कि रायपुरा के दोनों तालाब का काम तीव्र गति से चल रहा है और जल्द सम्पूर्ण हो जाएगा, कर्बला तालाब, डूमर तालाब के कार्य मे तेज़ी लाने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात् विधायक विकास उपाध्याय ने नालंदा सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर के पीछे का निरीक्षण किया, उन्होंने बताया कि विद्यार्थियो के लिए बैठने की जगह, सौन्दर्यीकरण कार्य एवं डूमर तालाब गार्डन के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की और कार्य को जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। विधायक विकास उपाध्याय एवं निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के साथ आला अधिकारी उपस्थित थे।
प्रति, श्रीमान संपादक महोदय, दैनिक …………….. रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *