*विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने शाला प्रवेश उत्सव के साथ दिया स्कूलों में विकास कार्यों की सौगात*
उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने फिरतूराम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पंडरी तराई एवम डब्ल्यू आर एस कॉलोनी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्री जुनेजा ने मां भगवती सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर गणवेश एवम पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरण कर नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को औचरिक रूप से प्रवेश दिलाया साथ ही डब्ल्यू आर एस विद्यालय में सरस्वती सायकल योजना के तहत 50 छात्रों को सायकल वितरण किया साथ ही विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक एवम खेल गतिविधियों में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया विद्यालय प्रशासन द्वारा मांग पर कांपा स्कूल में 5 लाख रू से शौचालय निर्माण कार्य एव डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में 5लाख रू से छत जीर्णोधार एवम सीपेज दूर करने के लिए श्री जुनेजा ने घोषणा की ।इस अवसर पर क्षेत्र पार्षद एवम जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू,पूर्व पार्षद राधे श्याम विभार ,प्राचार्य सुजाता राव,प्राचार्यप्रवीर चटर्जी,कमल घृतलहरे,गौतम यादव,अक्कू नाग,देवेंद्र दुर्गा,सूरज पटनायक,नारायण, गोड,चिन्ना राव,दीपक शर्मा,कविता शर्मा ,अर्चना,माधुरी बर्वे सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

