जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और विधायक प्रत्याशी युवा नेता ने अपने अकलतरा विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ताओं के साथ अनेक ग्रामों में जनता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लोगों से मुलाकात कर रहे हैं । सुनील किरण घनवा, तिलाई, तागा, अमरताल एवं अन्य ग्रामों का दौरा कर कांग्रेस और भाजपा सरकार की कूटनीतिओ को ग्रामवासियों को अवगत कराया इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक युवा शक्ति को जनता की सेवा करने का अवसर नहीं मिला है लेकिन इस चुनाव में अगर युवा को जनसेवा का अवसर मिले तो अकलतरा क्षेत्र की जनता को विकास की नई डगर पर लेकर जायेंगी|
जनता कांग्रेस के युवा नेता की उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि अभी वर्तमान में भाजपा का विधायक है जिससे क्षेत्र की जनता त्रस्त हो गई है युवा वर्ग ने मांग की है कि अगर जनता कांग्रेस की तरफ से क्षेत्र की मिलनसार सबके सुख दुख के जमीनी कार्यकर्ता डॉ.सुनील किरण को अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी अपने टिकट रूपी आशीर्वाद दें दिया है और अकलतरा विधानसभा भाजपा के वर्तमान विधायक को निश्चित ही पटखनी देकर जानता कांग्रेस पार्टी का विजय पताका फहरायेंगे।
उपस्थित ग्राम वासियों को सुनील किरण ने संबोधित करते हुए कहा की अगर हमारी जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों के जन कल्याणकारी योजना किसानों का कर्जा माफ 3000/प्रति क्विंटल धान खरीदी, शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार, बिजली बिल हाफ, बेरोजगारी भत्ता देना, अनेक विभागों में बेरोजगारों को नौकरी देना, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजना, इन सभी योजना जनता को मिलेंगे छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस से विधायक भारी बहुमत से विजय होंगे।

