मोहन मरकाम के चार साल के कार्यकाल में एक भी बड़ा चुनाव नहीं हारी कांग्रेसमोहन मरकाम के चार साल के कार्यकाल में एक भी बड़ा चुनाव नहीं हारी कांग्रेस : गणेश तिवारी प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस छ.ग.

*मोहन मरकाम के चार साल के कार्यकाल में एक भी बड़ा चुनाव नहीं हारी कांग्रेसमोहन मरकाम के चार साल के कार्यकाल में एक भी बड़ा चुनाव नहीं हारी कांग्रेस : गणेश तिवारी प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस छ.ग.*




किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी ने बताया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मोहन मरकाम के कार्यकाल का चार साल पूरा हो गया है। प्रदेश में सत्ता आने और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने आदिवासी वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष चुनने का फैसला किया था। उस समय दिवंगत मनोज मंडावी और अमरजीत भगत जैसे आदिवासी नेता प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे, लेकिन राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को अपनी पहली पसंद बनाया।

*गणेश तिवारी ने ये भी बताया की मरकाम के कार्यकाल में विधानसभा के चार उपचुनाव, नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली।*
गणेश तिवारी ने ये भी बताया की मरकाम के कार्यकाल में विधानसभा के चार उपचुनाव, नगर निगम और जिला पंचायत के चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को जीत मिली। अब मरकाम के चार साल की उपलब्धियों को लेकर प्रदेश संगठन कई आयोजन करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *