26 जून 2023
* *पंजाब के साहनेवाल से विद्यायक माननीय श्री हरदीप सिंह मुंडिया की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में दतरेंगा के 50 लोगों ने ली आम आदमी की सदस्यता*
आज 26 जून 2023 को सेजबहार ब्लॉक के दतरेंगा सर्किल में जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी माननीय हरदीप सिंह मुंडिया जी विशेष रुप से पधारे । उनकी उपस्थिति में नवनियुक्त सेजबहार ब्लॉक अध्यक्ष श्री आदित्य मिश्रा के नेतृत्व में दतरेंगा के 50 लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बतौर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अपने पहले ही कार्यक्रम में आदित्य मिश्रा ने एक कुशल युवा नेतृत्व के रूप में अपने आप को साबित किया। आदित्य सक्रियता और अपनी परिपक्व कार्यशैली से एक कुशल युवा नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इतनी बारिश में भी क्षेत्र के बहुत से नागरिक शामिल हुए। आज इस कार्यक्रम में विशेष रुप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गण विजय गुरुबक्षणी, परविंदर सिंह पन्नू , तरुण वैद्य ,अजीम खान ,रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, वीरेंद्र पवार, के. एस. नायडू, नवनीत नन्दे, राज शर्मा , प्रद्युमन शर्मा, सुशील जायसवाल, हरप्रीत सिंह भाटिया , विकासदास मानिकपुरी (विक्की), पंजाब से पधारे श्री भारत भूषण शर्मा , सुभाष चौधरी जगजीत सिंह, दतरेंगा यादव समाज के प्रमुख गजानंद यादव, विनोद जी, पवन कुमार सहित गांव के निवासी उपस्थित थे । सभा को सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता के रूप में हरदीप सिंह मुंडिया जी ने पंजाब और दिल्ली में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी और साथ ही 2 जुलाई को होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने के लिए आमंत्रण दिया। मंच संचालन के एस नायडू ने किया

