*कांग्रेस नेता आदित्य कोमरे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा जी के प्रथम कांकेर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया *
कांग्रेस नेता आदित्य कोमरे के नेतृत्व में कांकेर सर्किट हाउस के पास प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी का भव्य स्वागत किया गया , कुमारी शैलजा जी कांकेर नगर में बूथ चले हम कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित हुई थी और उन्होंने कांकेर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी जानकारी ली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कांकेर संजय नगर में बैठक ली इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे , युवा नेता आदित्य कोमरे विशेष रुप से मुलाकात कर कांकेर विधानसभा में अपने कार्यों का विश्लेषण दिया और बताया की भूपेश बघेल जी की हितकारी योजना को कैसे वे आम जनों तक पहुंचाने की कोशिश निरंतर कर रहे हैं और लोगों को कांग्रेस और कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ रहे हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन मंडावी,तबरेज खान, राबिया फातिमा, प्रतीक , गोकुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे , सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से बैठकर कुमारी शैलजा जी ने नरहरपुर में बैठक ली जहां पर नरहरपुर दुधावा और सरोना के सरपंच , सर्व समाज , महिलाएं एवं युवा वर्ग सैकड़ों की तादाद में आदित्य कोमरे जी को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग को लेकर मौजूद थे और उनके समर्थन में अच्छा खासा भीड़ देखने को मिला आदित्य कुमरे निरंतर कांग्रेस की विचारधारा को लेकर और माननीय भूपेश बघेल जी की योजनाओं को लेकर हर वर्ग क्षेत्र में निरंतर कार्यों में लगे हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव की प्रबल दावेदारी कर रहे हैं लोगों की भीड़ देखते हुए यह पता चलता है कि उनका हर वर्ग में एक अच्छा खासा पकड़ है और लोग इनकी जमीनी कार्य को देखते हुए इनके समर्थन पर उतर रहे हैं..।।

