*छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा जी के कांकेर प्रथम आगमन पर गणेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत*
*कांकेर :* कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा जी की प्रथम कांकेर आगमन के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मिडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, भारतीय राष्ट्रीय मतदाता जाग्रति कल्याण मंच के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री गणेश तिवारी जी ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और आगामी चुनाव को लेकर कांकेर में हो रहे चुनावी कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की और उन्हें कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि आने वाले चुनाव में कांकेर विधानसभा से पिछली बार की अपेक्षा इस बार और ज्यादा मतों से विजयी बनायेंगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव गणेश तिवारी जी ने शैलजा जी से इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यों को विस्तार रूप से बताते हुए बताया लोगों में किस प्रकार हमारे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को लेकर उत्साह है और जो छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजना हर वर्गों के लिए इस प्रदेश में लाई हुई है उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ही सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर से आएगी। उसके पश्चात कुमारी शैलजा जी ने कांकेर संजय नगर में कार्यकर्ताओं के साथ मूलभूत मीटिंग ली और चुनाव में होने वाली तैयारी को लेकर अपना अनुभव साझा किया तथा कैसे लोगों तक कांग्रेस की विचारधारा को लेकर जाना है यह बताया वहां से मीटिंग लेने की बाद छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा जी कांकेर सर्किट हाउस की तरफ प्रस्थान की और भोजन के पश्चात वह कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नरहरपुर क्षेत्र की तरफ रवाना हुई , इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन मंडावी जी , युवा नेता आदित्य कोमरे जी , तबरेज खान (पूर्व प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया यूथ इंटक , जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव एवं जवाहर बाल मंच कांकेर प्रभारी) , गोकुल जी , राबिया फातिमा और भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश तिवारी जी ( प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस , वरिष्ठ पत्रकार , राष्ट्र मीडिया प्रभारी मतदाता जागृति मंच ) के साथ उपस्थित थे..।।

