जज्बा फाउंडेशन की तरफ से संजय नगर रायपुर में प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एजाजी प्रोग्राम रखा गया

*जज्बा फाउंडेशन की तरफ से संजय नगर रायपुर में प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एजाजी प्रोग्राम रखा गया*


बच्चों की शिक्षा सहित समाज के बेहतर विकास की दिशा में काम करने वाली संस्था जज़्बा फाउंडेशन की तरफ से रविवार 25 जून 2023 को 10 वीं एवं 12 वीं में अच्छे मार्क्स से पास होने वाले प्रतिभासाली छात्र – छात्राओं के लिए एक दिवसीय एजाजी प्रोग्राम रखा गया जिसमे उनकी काउंसलिंग की गई एवं उनके लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन संस्था द्वारा किया गया , इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके घर वालो ने भी काफी संख्या में हिस्सा लिया , कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष जनाब अल्ताफ अहमद जी एवं शहीद राजीव पांडे वार्ड के पार्षद एवं MIC मेंबर श्री समीर अख्तर जी, संस्था के अध्यक्ष जनाब हाजी असलम साहब, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद तथा संजय नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे । प्रोग्राम में शहर के फेमस मोटिवेशनल टीचर अशरफ सर और जुनैद हुसैन सर ने बच्चो को मोटिवेट किया वा करियर काउंसलिंग के प्रोग्राम में फिरोज खान सर ,तरन्नुम अंजुम मैडम और अंजुम शेख मैडम ने बच्चो की कैरियर काउनलिंग की जिससे कि बच्चो को आगे का रास्ता चुनने में आसानी हो सके I कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बच्चो को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *