जनसम्पर्क, जनसंवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं पंजाब से पधारे नेताओं पर हुआ पत्थरों से हमला

* **जनसम्पर्क, जनसंवाद कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं पंजाब से पधारे नेताओं पर हुआ पत्थरों से हमला*

*23 जून को सांय 06 से कचना में हो रहा था जनसंपर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम*23 जून शुक्रवार को सांय 6.00 बजे से मोवा ब्लॉक के कचना बस्ती मैं जनसंपर्क एवं जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी रायपुर ग्रामीण के पदाधिकारियों एवं पंजाब से पधारे वरिष्ठ नेताओं पर पत्थरों से हमला किया गया। यह एक सुनियोजित षड्यंत्र या विपक्षी पार्टियों के खौफ का परिणाम नजर आता है। अब यह साबित होता प्रतीत हो रहा है कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से कहीं ना कहीं विपक्षी एवं षड्यंत्रकारी विचलित हो रहे हैं। और इसी दुर्भावना से यह निम्न हरकत कर रहे हैं । यह लोकतंत्र का अपमान और अराजकता का धोतक है। रायपुर ग्रामीण के नेताओं ने स्पष्ट किया कि *हम ना डरेंगे ना झुकेंगे हम लड़ेंगे और जीतेंगे* जनसमर्थन अब आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहा है इसलिए षड्यंत्रकारियों और विपक्षियों की हताशा साफ। दिखाई पड़ रही है ।लेकिन इस दौरान पार्टी के कोई भी पदाधिकारी बिना डरे और बिना विचलित हुए जनसंपर्क एवं जनसंवाद के कार्यक्रम को जारी रखे हुए थे। लेकिन यह एक सुनियोजित षड्यंत्र दिखाई दे रहा है। जनसम्पर्क, जनसंवाद कार्यक्रम में विशेष रूप से पंजाब से पधारे श्री भारत भूषण शर्मा सचिव जिला गुरदासपुर एवं अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी गुरदासपुर , श्री सुभाष चौधरी एवं जगजीत सिंह गुरदासपुर, रायपुर जिला उपाध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण प्रभारी तरुण बैद , ब्लॉक अध्यक्ष माना नवनीत नन्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मोवा के एस नायडू, सर्किल अध्यक्ष शेष नारायण साहू हरप्रीत सिंह भाटिया शामिल थे।के एस नायडूब्लॉक अध्यक्ष मोवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *