भरोसा बरकरार _फिर से कांग्रेस सरकार विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर दंतेवाड़ा

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल *भरोसा बरकरार _फिर से कांग्रेस सरकार।*
*विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर* *दंतेवाड़ा विधानसभा* *२०२३*
दंतेवाड़ा_ आज दिनांक 23 /06/2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा दंतेवाड़ा क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश, जिला, ब्लॉक, के पदाधिकारी, निगम मण्डल के सदस्य, पार्षद,युवा कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस,जोन, सेक्टर के अध्यक्ष, प्रभारी, पंचायत, निकाय, मंडी, सहकारी, समिति के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, जिला मोर्चा प्रकोष्ठ के समस्त अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता गण सम्मिलित हुए।*
इस विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री कुमारी शैलजा जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मोहन मरकाम जी शिविर में वर्चुअल उपस्थित हुए।*

शिविर में माननीय प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी, विधायक श्रीमति देवती कर्मा जी, जिला प्रभारी नीना रावतीया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अवधेश गौतम जी विशेष रूप से उपस्थित हुए।*
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *