*आबकारी मंत्री द्वारा हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से चेक वितरण किया गया*

अयान न्यूज. दंतेवाड़ा से

असीम पाल

*आबकारी मंत्री द्वारा हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से चेक वितरण किया गया*दंतेवाड़ा, 23 जून 2023। दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्य कर आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस स्थल पहुंचे पर हितग्राहियों को जनसंपर्क निधि से चेक का वितरण किया। जिसमें 54 हितग्राही शामिल थे उन्हें 5 लाख 93 हजार 500 रुपए के अलग-अलग चेक का वितरण किया गया। विकासखण्ड दंतेवाड़ा के 27 हितग्राहियों को 2 लाख 97 हजार 500 रूपए, विकासखंड कुआकोंडा के 19 हितग्राहियों को 1 लाख 86 हजार, विकासखण्ड गीदम के 7 हितग्राहियों को 95 हजार एवं विकासखंड कटेकल्याण के 1 हितग्राही को 15 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। साथ ही बेरोजगारी भत्ता योजना 2 पात्र हितग्राहियों को नियुक्ति आदेश एवं एक हितग्राही को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *