विधायक कुलदीप जुनेजा ने परिवार के साथ कुष्ठ बस्ती में मनाया अपना जन्मदिन

*विधायक कुलदीप जुनेजा ने परिवार के साथ कुष्ठ बस्ती में मनाया अपना जन्मदिन*


उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। प्रतिदिन की भांति देवेंद्र नगर कार्यालय में सुबह से दोपहर तक शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लगा रहा । श्री जुनेजा ने हर वर्ष की तरह अपने आदर्श बड़े भैया स्व श्री बलबीर सिंह जुनेजा जी एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात कुष्ठ बस्ती के रहवासियों को भोजन वितरित कर किया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित समस्त नागरिकों के साथ कुष्ठ बस्ती में केक काटकर फल एवं लस्सी वितरित किया साथ ही विभिन्न स्थानों पर जन्मदिन के अवसर पर छबीली शरबत वितरण कार्यक्रम में राहगीरों को छबीली वितरित किया। श्री जुनेजा ने शुभचिंतकों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता दिखाई । सोशल मीडिया में भी कुलदीप जुनेजा को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े नेताओं और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम ,महापौर एजाज ढेबर,सभापति प्रमोद शर्मा,निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ,साथ ही आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवम सहायिकाओं ने केक काटकर श्री जुनेजा का जन्मदिन मनाया इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने श्री जुनेजा का स्वरूप मुखौटा लगाकर बैंड बाजा के साथ बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *