आबकारी अधिकारी की मौत, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त
बिलासपुर। बिलासपुर के हिर्री थानाक्षेत्र में गंभीर सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में छत्तीसगढ़ शासन लिखी एक गाड़ी में बैठे आबकारी अधिकारी की मौत हो गई. मृतक का नाम विष्णु साहू बताया जा रहा है. जो चंद दिनों पहले तक बिलासपुर में असिस्टेंट डीईओ वेलकम डिस्टलरी में पदस्थ बताए जा रहे है. जानकारी के मुताबिक, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निधि साहू के भाई विष्णु साहू दो माह पहले ही असिस्टेंट डीइओ के पद पर बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। आज पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। इस दौरान हिर्री NH में सामने से आ रहे किसी वाहन सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनबैलेंस होकर खंभे से टकराते हुए पलट गई
हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे में असिस्टेंट डीईओ की मौके पर ही मौत हो गई। विष्णु साहू की पत्नी को गंभीर हालत में सरगांव हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हिर्री थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

