श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म न. 07 पर यात्रियों के लिए शीतल जल मशीन का किया गया लोकार्पण


श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म न. 07 पर यात्रियों के लिए शीतल जल मशीन का किया गया लोकार्पण
लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी,वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा,विधायक विकास उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा,श्याम शर्मा,प्रहलाद मिश्र हुए उपस्थित-डॉ. विकास पाठक

रायपुर/05 जून सोमवार 2023 श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा रेलवे स्टेशन में शीतल जल मशीन लगाने का निर्णय लिया गया था जिसे आज मूर्तरूप से रायपुर रेलवे स्टेशन में लगाकर इसका लोकार्पण किया गया।श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद मिश्र ने बताया कि स्व.श्रीमती चंदा देवी शर्मा धर्मपत्नी स्व.वैद्य पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा जी की स्मृति में सन एन्ड सन ग्रुप द्वारा शीतल जल मशीन प्रदान कर आम जनो के लिए स्टेशन में लगाया गया।शीतल जल मशीन का लोकार्पण सांसद सुनील सोनी,वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा,संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय सन एन्ड सन के संचालक राजेन्द्र शर्मा,श्याम शर्मा द्वारा किया गया अब गर्मियों में भी यात्रियों को शीतल जल प्राप्त होगा आज के इस लोकार्पण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

भवदीय,डॉ. विकास कुमार पाठकप्रवक्ता काँग्रेसपश्चिम विधानसभामीडिया प्रभारी श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर (छ.ग)मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *